स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति घायल

दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र का फोटो
दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र का फोटो
Published on

नागराकाटा: राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना नागराकाटा ब्लॉक अंतर्गत लुकसान और ग्रासमोड़ चाय बागान के बीच स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-17 के चार नंबर फाटक के पास हुई।स्कूटी सवार की पहचान भोलानाथ छेत्री (65), निवासी लुकसान मोड़ के रूप में हुई है। जबकि बाइक सवार व्यक्ति बीरपाड़ा का निवासी बताया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, भोलानाथ छेत्री गुरुवार सुबह लगभग 11:30 बजे अपनी गाय को देखने के लिए स्कूटी से चार नंबर फाटक गए थे। वापस लौटते समय बानरहाट दिशा से नागराकाटा की ओर आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद भोलानाथ छेत्री लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े, वहीं बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को बचाकर सुलकापाड़ा ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद भोलानाथ छेत्री की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सिलीगुड़ी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार भोलानाथ छेत्री की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज सिलीगुड़ी के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। इधर, नागराकाटा थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और स्कूटी को जब्त कर लिया है तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in