सेवक में दर्दनाक हादसा, कार नदी में गिरने से दो की मौत, तीन घायल

मृत के घर में पसरा मातम
मृत के घर में पसरा मातम
Published on

नागराकाटा: सेवक बाजार के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद नंदी पुल के नीचे नदी में जा गिरा। बताया गया है कि हादसे के समय वाहन में पांच लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और सभी घायलों व मृतकों को बाहर निकालकर इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान आनारुल हक (49) और सुरोज थापा (36) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सिबान उरांव, प्रेमा तामांग और आताबुल रहमान शामिल हैं। सभी मृतक और घायल माल प्रखंड के दक्षिण उदलाबाड़ी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। मृतक के परिजन महीरुल हक ने बताया कि मंगलवार शाम पांचों लोग किसी जरूरी काम से सिलीगुड़ी गए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे लौटने के दौरान सेवक इलाके में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। इसके बाद कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर नंदी पुल के नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे के बाद दक्षिण उदलाबाड़ी इलाके में शोक का माहौल है। बुधवार शाम दोनों मृतकों के शव उदलाबाड़ी लाए गए।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in