चोरी के बाद ठिकाने लगा रहे थे सामान, दो गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज से खुला मामला, चांदी के आभूषण भी मिले
चोरी के बाद ठिकाने लगा रहे थे सामान, दो गिरफ्तार
Published on: 

पुलिस के मुताबिक, हिरासत में पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर चोरी के सामान की बरामदगी की गई। करीब 10.5 किलो पीतल-कांसे के बर्तन और कुछ चांदी के आभूषण माटीगाड़ा के बाइपास रोड, एएच-2 निवासी गुलसन खातून (30) के कब्जे से बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने गुलसन को भी मामले में गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

सिलीगुड़ी: माटीगाड़ा थाना क्षेत्र के शिवमंदिर स्थित सारदापल्ली में घर से चांदी के आभूषण, पीतल-कांसे के सामान और नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से करीब 10.5 किलो पीतल और कांसे के बर्तन समेत चांदी के कुछ आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, सारदापल्ली स्थित एक घर में चोरी की शिकायत मिलने के बाद माटीगाड़ा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। शिकायत के मुताबिक, घर से बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण, पीतल और कांसे के सामान के साथ 2,000 रुपये नकद चोरी हुए थे।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर रायगंज थाना क्षेत्र के शक्तिनगर निवासी धीराज शाह उर्फ बाप्पा शाह (24) की पहचान की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पांच दिनों की पुलिस हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक, हिरासत में पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर चोरी के सामान की बरामदगी की गई। करीब 10.5 किलो पीतल-कांसे के बर्तन और कुछ चांदी के आभूषण माटीगाड़ा के बाइपास रोड, एएच-2 निवासी गुलसन खातून (30) के कब्जे से बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने गुलसन को भी मामले में गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in