लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में त्रिपुरा पुलिस ने एक महिला को दबोचा

त्रिपुरा में बैंक खाते का उपयोग कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम देकर सिलीगुड़ी में छिप कर रह रही थी महिला
Female accused
Female accused
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

सिलीगुड़ी : त्रिपुरा पुलिस ने बैंक खाते का उपयोग कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में सिलीगुड़ी से एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला का नाम प्रियंका पाल है जो त्रिपुरा के गुमटी जिले की निवासी है। पता चला है कि पिछले साल त्रिपुरा में एक निजी बैंक के कर्मचारी की मदद से उसके पति और एक अन्य व्यक्ति ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से 25 लाख रुपये से अधिक की नकदी निकाली थी। फिर इस धनराशि को विभिन्न खातों में स्थानांतरित कर व्यवसाय में निवेश किया।

हालांकि, जैसे ही इस धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया, उक्त बैंक अकाउंट के मालिक ने इस साल 9 जनवरी को त्रिपुरा के आर के पुर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बैंक का जनसंपर्क अधिकारी इस धोखाधड़ी में शामिल था। इसके बाद आरोपी बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ के बाद मास्टरमाइंड प्रियंका पाल का नाम सामने आया। लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही आरोपी गायब हो गई।

घटना के बाद से ही महिला सिलीगुड़ी में अपने मायके में छिप कर रह रही थी। लम्बे समय के बाद आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोबाइल टावर एवं गुप्त सूत्रों की सहारे से रविवार प्रधान नगर थाने की पुलिस मदद से लाखों रूपए ठगी के मामले की मास्टरमाइंड प्रियंका पाल को सिलीगुड़ी के समर नगर से त्रिपुरा के आरके पुर थाना पुलिस ने धर दबोचा। सोमवार आरोपित महिला को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया। और अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर त्रिपुरा के आरके पुर की पुलिस उसे त्रिपुरा ले जाएगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in