फालाकाटा में तृणमूल की पदयात्रा व जनसभा

पदयात्रा में शामिल तृणमूल नेता व समर्थक
पदयात्रा में शामिल तृणमूल नेता व समर्थक
Published on

अलीपुरदुआर: सुकांत मजूमदार की रैली व पथसभा के बाद तृणमूल कांग्रेस ने भी अलीपुरदुआर के फालाकाटा में एक विशाल रैली कर जनसभा किया। गुरुवार को तृणमूल के फालाकाटा ग्रामीण ब्लॉक और फालाकाटा टाउन ब्लॉक के संयुक्त पहल पर फालाकाटा टाउन क्लब मैदान से एक विशाल रैली निकाली गई, जो फालाकाटा शहर का परिक्रमा करते हुए मेन रोड ट्रैफिक मोड़ पर जनसभा में परिवर्तित हुई। इस सभा में मुख्य वक्ता के रूप में तृणमूल कांग्रेस के सांसद व इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ऋतब्रत बंद्योपाध्याय पहुंचे हुए थे, जिन्होंने अपने संबोधन में केंद्र और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। संबोधन में सांसद ऋतब्रत बंद्योपाध्याय ने कहा कि भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी झूठ फैलाने में लगे हैं। उन्होंने कहा, शुभेंदु बाबू कहते हैं कि म्यांमार से रोहिंग्या पश्चिम बंगाल में घुस रहे हैं, जबकि म्यांमार की सीमा हमारे राज्य से लगती ही नहीं। म्यांमार की अंतरराष्ट्रीय सीमा केवल अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम से लगती है और इन राज्यों में कहीं भी एसआईआर लागू नहीं किया गया, सांसद ने आगे कहा कि, असम में अब रविंद्रनाथ टैगोर का गीत गाने पर गिरफ्तारी हो रही है।

भाजपा हिन्दी को राष्ट्रीय भाषा बताती है, जबकि भारत में 22 सरकारी मान्यता प्राप्त भाषाएं हैं, कोई एक राष्ट्रीय भाषा नहीं। भाजपा बांग्ला भाषियों से नफरत करती है, जबकि अंडमान के सेलुलर जेल में सबसे अधिक स्वतंत्रता सेनानी बंगाल के ही बंद थे | ऋतब्रत बंद्योपाध्याय ने दावा किया कि 2026 के विधानसभा चुनावों में भाजपा का विरोध करने वाला कोई रास्ता भी नहीं बचेगा। ममता बनर्जी दयामयी हैं, वे शायद विरोध के लिए थोड़ा रास्ता छोड़ देंगी, सभा के दौरान बार-बार फालाकाटा के विकासपुरुष अनिल अधिकारी का नाम गूंजता रहा। वक्ताओं ने उन्हें फालाकाटा का रूपकार बताया, लेकिन उनके बेटे जयंत अधिकारी को फालाकाटा नगरपालिकाके उपाध्यक्ष पद से जबरन इस्तीफा दिलाए जाने को लेकर विपक्ष ने तृणमूल पर तंज कसा। विपक्ष का कहना है, जब तृणमूल के मंच से अनिल अधिकारी के योगदान की बात होती है, तो उनके बेटे को अपमानित कर पद से हटाना क्यों पड़ा? इस मुद्दे को लेकर अब फालाकाटा में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in