भाजपा कार्यकर्ता के परिवार को मिला तृणमूल का साथ

आश्वासन देते तृणमूल नेतृत्व
आश्वासन देते तृणमूल नेतृत्व
Published on

मालदह: अग्निकांड में तबाह हुए भाजपा कार्यकर्ता के परिवार का साथ देने सामने आई तृणमूल। तृणमूल द्वारा वित्तीय और राहत सामग्री देकर की गई सहायता, साथ ही सरकार से मुआवजे का आश्वासन। जानकारी अनुसार मंगलवार शाम को मालदह के हरिश्चंद्रपुर में तुलसीहाटा ग्राम पंचायत के मखना इलाके में स्थानीय निवासी अनंत सिंह और उनके भाई रसिका सिंह के घर में भयानक आग लग गई। दमकल के पहुंचने से पहले ही घर में रखे 16 क्विंटल जूट, धान, फर्नीचर, गहने और नकदी समेत सब कुछ जलकर राख हो गया था ।

दोनों परिवारों को लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। फिलहाल, वे खुले आसमान के नीचे हैं। इस स्थिति में, जिला परिषद सदस्य और ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष मरजीना खातून, क्षेत्रीय तृणमूल अध्यक्ष अबुल हुसैन अशरफी, तृणमूल क्षेत्रीय अध्यक्ष रमेश गुप्ता और अन्य नेता गुरुवार परिवार से मिलने गए। उन्होंने परिवार को वित्तीय सहायता सौंपी। इसके साथ ही, उन्होंने चावल और दाल सहित आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि फॉर्म भरकर उन्हें सरकार से मुआवज़ा दिलाया जाएगा। मदद मिलने से बेबस परिवार को थोड़ी राहत मिली है। राजनीतिक रूप से परिवार के सभी सदस्य भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। हालाँकि, इस संदर्भ में, तृणमूल नेतृत्व का दावा है कि वे मुसीबत में फंसे लोगों के साथ खड़े हैं इसमें राजनीती की कोई जगह नहीं है |

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in