संगठन मजबूत करने में जुटी तृणमूल कांग्रेस

जिला कमिटी पदाधिकारियों का अभिनंदन करते तृणमूल नेतृत्व
जिला कमिटी पदाधिकारियों का अभिनंदन करते तृणमूल नेतृत्व
Published on

नागराकाटा: आगामी मार्च महीने में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने की संभावना है। इससे पहले ही तृणमूल कांग्रेस ने चाय बागान क्षेत्रों में अपने संगठन को सुव्यवस्थित और मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए एक ही संगठन था, लेकिन इस बार संगठन का पुनर्गठन करते हुए इसे दो भागों में विभाजित किया गया है— एससी-ओबीसी सेल और एसटी सेल।एससी-ओबीसी सेल के अंतर्गत जिले के सभी ब्लॉक कमिटियों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। अब बुधवार को एसटी सेल के तहत जलपाईगुड़ी जिले के सभी ब्लॉक और जिला कमिटियों की घोषणा कर दी गई।

बुधवार दोपहर नागराकाटा में आयोजित एक सम्मान समारोह में एसटी सेल के जलपाईगुड़ी जिले के सभी ब्लॉक एवं जिला कमिटी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। साथ ही इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को अभी से संगठनात्मक कार्य में सक्रिय रूप से जुट जाने का निर्देश दिया गया।

इस सम्मान समारोह में एसटी सेल के जलपाईगुड़ी जिला अध्यक्ष विलियम मिंज, जिला महासचिव संजय कुजुर, तृणमूल कांग्रेस के नागराकाटा ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम छेत्री, एसटी सेल के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश उरांव, तृणमूल चाय बागान श्रमिक यूनियन के शाखा अध्यक्ष आजाद अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in