दर्दनाक सड़क हादसा,बच्चा सहित 5 लोग घायल

क्षत्रिग्रस्त वाहन का जांच करती पुलिस
क्षत्रिग्रस्त वाहन का जांच करती पुलिस
Published on

नागराकाटा : मंगलवार शाम नागराकाटा से मालबाजार की ओर जा रही एक छोटी कार अनियंत्रित होकर 17 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानझोड़ा बीट के जंगल क्षेत्र में एक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में कुल छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उद्धार कर माल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में तीन घायलों को भर्ती किया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी यात्री फालाकाटा निवासी है। दुर्घटना कि सूचना पाकर नागराकाटा पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर नागराकाटा थाने ले गई। पेड़ से टकराने के कारण कार को भारी नुकसान पहुंचा है। सीधी सड़क पर वाहन के अचानक नियंत्रण खोने के कारणों को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in