सिक्किम में एनएच-10 पर यातायात बहाल

20वें माइल इलाके में हुए भूस्खलन के बाद मलबे से दबा सड़क
20वें माइल इलाके में हुए भूस्खलन के बाद मलबे से दबा सड़क
Published on

 गंगटोक: सिक्किम में राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई है। सिंगतम और रंगपो के बीच 20वें माइल इलाके में हुए भूस्खलन के कारण गुरुवार सुबह इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया था। प्रशासन द्वारा मलबा हटाने और बहाली कार्य पूरा किए जाने के बाद सड़क को फिर से खोल दिया गया है। इसके साथ ही इस महत्वपूर्ण मार्ग पर सामान्य यातायात बहाल हो गया है। भूस्खलन के कारण कुछ समय के लिए इस मार्ग से संपर्क बाधित हो गया था, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने राहत और सफाई कार्य शुरू कर दिया था। यातायात बाधित रहने के दौरान यात्रियों को सिंगतम–सेंट्रल पांडम–रंफू वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई थी। अब सड़क बहाल होने के बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से शुरू हो गई है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in