ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल अमित उरांव को दी गई अंतिम विदाई

ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल अमित उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Published on

सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग मोड़ पर ड्यूटी के दौरान सेना के एक तेज रफ्तार क्रेन ट्रक की जोरदार टक्कर से घायल व फिर दिवंगत हुए ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल अमित उरांव को सोमवार को अंतिम विदाई दी गई। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के मैदान में उनके पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के डिप्टी कमिश्नर (ट्रैफिक) काजी शम्सुद्दीन अहमद व अन्य वरीय अधिकारियों ने दिवंगत कांस्टेबल को अंतिम श्रद्दांजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि, गत शनिवार शाम दार्जिलिंग मोड़ पर ड्यूटी के दौरान सेना के एक क्रेन ट्रक की चपेट में उक्त ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें आनन-फानन माटीगाड़ा स्थित एक गैर-सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सेना के उपरोक्त ट्रक को जब्त कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कांस्टेबल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो तड़पने लगे। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन उन्हें निकटवर्ती उक्त गैर-सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान कुछ ही घंटों में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि हादसा लापरवाही के कारण हुआ या किसी अन्य वजह से। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in