सफाई व्यवस्था में सुधार से रेगुलेटेड मार्केट के व्यापारियों और मजदूरों को राहत की उम्मीद

रेगुलेटेड मार्केट
रेगुलेटेड मार्केट
Published on: 

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट में लंबे समय से कचरा प्रबंधन और जल निकासी की समस्या से जूझ रहे व्यापारियों और मजदूरों को अब राहत की उम्मीद जगी है। भारत के दूसरे सबसे बड़े थोक बाजारों में शामिल इस मार्केट में गंदगी और जलजमाव के कारण दुर्गंध के साथ-साथ संक्रमण का खतरा भी बना रहता था। यहां काम करने वाले मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

हालांकि, हाल के दिनों में स्थिति में बदलाव देखने को मिल रहा है। व्यापारियों और मजदूरों के अनुसार, सिलीगुड़ी नगर निगम (एसएमसी) की ओर से अब नियमित रूप से सफाई कराई जा रही है। इसके चलते बाजार की साफ-सफाई व्यवस्था में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है। एसएमसी के कर्मी भी लगातार नजर रख रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम जारी है। बाजार में पार्किंग, सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था को लेकर भी काम चल रहा है। मजदूरों का कहना है कि अब पहले की तरह जगह-जगह कचरे का ढेर नजर नहीं आता। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जल निकासी और पार्किंग की समस्या का भी स्थायी समाधान हो सकेगा।

रेगुलेटेड मार्केट

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in