मानेभंज्यांग में पर्यटन प्रोत्साहन, पर्यटक स्वागत और स्वच्छता अभियान

मानेभंज्यांग में पर्यटन प्रोत्साहन, पर्यटक स्वागत और स्वच्छता अभियान
Published on: 

मिरिक: मानेभंज्यांग बाजार में पर्यटन प्रोत्साहन एवं पर्यटक स्वागत कार्यक्रम के साथ व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। मानेभंज्यांग होमस्टे ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन लैंडरोवर एसोसिएशन, गाइड एसोसिएशन और मानेभंज्यांग डेवलपमेंट कमिटी ने संयुक्त रूप से किया।

सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों का स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों एवं प्रतिनिधियों ने पारंपरिक खादा अर्पित कर स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति और आतिथ्य से परिचित कराने के साथ मानेभंज्यांग को प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन लैंडरोवर एसोसिएशन के अध्यक्ष चंदन प्रधान, सुके-सिमाना ग्राम पंचायत के उपप्रधान अनिल तामांग गोले, मानेभंज्यांग होमस्टे वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष केशवराज गुरूंग और मानेभंज्यांग डेवलपमेंट कमिटी के अध्यक्ष लवांग छिरिंग भोटिया ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर स्थानीय पर्यटन व्यवसायी, होमस्टे संचालक, गाइड और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद हुए । वक्ताओं ने क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं के विस्तार के लिए स्थानीय समुदाय, पर्यटन व्यवसायियों और अन्य हितधारकों के बीच समन्वय पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। मानेभंज्यांग बाजार, संदकफू जाने वाले मुख्य मार्ग और सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान के प्रवेशद्वार के आसपास सफाई की गई। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सतत पर्यटन को बढ़ावा देना रहा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in