तीमी चाय बागान में चेरी महोत्सव आयोजित

प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के साथ पर्यटन विकास पर दिया गया जोर
तीमी चाय बागान में चेरी महोत्सव आयोजित
Published on: 

गंगटोक : तीमी तार्कु पर्यटन विकास समिति के तत्वावधान में तीमी चाय बागान के मनोरम प्राकृतिक परिवेश में चेरी महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव विकास बस्नेत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विकास बस्नेत ने कहा कि महोत्सव के माध्यम से चेरी के खूबसूरत फूलों की प्राकृतिक छटा, क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और तीमी की पर्यटन संभावनाओं को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सिक्किम को प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे महोत्सव स्थानीय कलाकारों, उद्यमियों और समुदाय के लोगों को अपनी प्रतिभा, कौशल और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र के लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित होती है। बस्नेत ने महोत्सव के सफल आयोजन और आत्मीय आतिथ्य के लिए तीमी तार्कु पर्यटन विकास समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी यह महोत्सव नियमित रूप से आयोजित होगा और व्यापक स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News