

गंगटोक : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने गुरुवार को लोकभवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त तिलक गज़मेर को पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कार्मिक विभाग द्वारा किया गया। गृह विभाग के सचिव तेनजिंग टी. केलियोन द्वारा नियुक्ति से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना पढ़े जाने के बाद राज्यपाल ने श्री गज़मेर को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई।
समारोह में सिक्किम के मुख्य सचिव आर. तैलंग, राज्यपाल के आयुक्त-सह-सचिव जितेंद्र सिंह राजे, कार्मिक विभाग की सचिव सुश्री नोरजिंग छिरिंग शेंगा और राज्य सूचना आयोग की सचिव सुश्री ज्योत्सना मैरी कार्थक सहित राज्य सूचना आयोग, गृह विभाग और कार्मिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने तिलक गज़मेर को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।