तीज महोत्सव में संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश

तीज महोत्सव में संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश
Published on

कालिम्पोंग : मानव उत्थान समिति, कालिम्पोंग तहसील के तत्वावधान में आश्रम भवन में आयोजित तीज महोत्सव-2026 में दार्जिलिंग भाजपा अध्यक्ष संजीव लामा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि तीज नेपाली हिंदू महिलाओं का महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व है, जो समाज में प्रेम, एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में नई पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराओं से जोड़ने के लिए ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों की आवश्यकता है। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक तीज गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। संजीव लामा ने मानव उत्थान समिति के आध्यात्मिक जागरूकता, मानव सेवा, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने आयोजन में शामिल सभी महिलाओं और आयोजकों को बधाई देते हुए नेपाली संस्कृति एवं सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in