ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

जंगली बाबा मोड़ के पास सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की कार्रवाई, 292 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार
Published on: 

सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 29 सितंबर को बागडोगरा थाना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जंगली बाबा मोड़ के पास की।

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार मोहम्मद एनासुल (42), सैगम खातून (38) और तारापद मंडल (55) को गिरफ्तार किया गया। एनासुल और सैगम खातून नक्सलबाड़ी के तोताराम जोत के रहने वाले हैं, जबकि तारापद मंडल मालदा के कालियाचक का निवासी है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 292 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन और 1 लाख 39 हजार 800 रुपये नकद बरामद किए। इसके साथ ही स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि बरामदगी और गिरफ्तारी की कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई। मामले में बागडोगरा थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की आगे की जांच जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in