कर्सियांग में सर्दियों में पैराग्लाइडिंग का रोमांच, पर्यटन को मिलेगा नया आकर्षण

नए पैराग्लाइडिंग स्पॉट का उद्घाटन 26 जनवरी को किया जाएगा
paragliding
paragliding
Published on

सिलीगुड़ी : इस सर्दी के मौसम में कर्सियांग घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए एक नया रोमांच इंतजार कर रहा है। अब पर्यटक पैराग्लाइडिंग का आनंद भी ले सकेंगे। पहाड़ों में एडवेंचर टूरिज्म को और अधिक आकर्षक बनाने के उद्देश्य से गोरखा टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) ने यह पहल शुरू की है। पर्यटक कर्सियांग के दूरपिनदाड़ा गांव से पैराग्लाइडिंग कर सकेंगे। यह उड़ान दूरपिनदाड़ा से लेकर दूधिया बालासन नदी तक होगी, जिसकी अवधि लगभग 15 से 20 मिनट होगी। इस दौरान पर्यटक पहाड़, जंगल, चाय बागान और नदी के मनोहारी दृश्य का आनंद ले सकेंगे।

इस नए पैराग्लाइडिंग स्पॉट का उद्घाटन 26 जनवरी को किया जाएगा। जीटीए के पर्यटन विभाग के प्रोजेक्ट ऑफिसर डॉ. दावा ग्यालपो शेरपा ने बताया कि पर्यटकों में पैराग्लाइडिंग की काफी मांग है। पहाड़ों के अन्य स्थानों पर भी इस गतिविधि को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। उन्होंने कहा कि अब कर्सियांग आने वाले पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हुए, पक्षी की नजर से मनोहारी दृश्यों को देख पाएंगे। कुल 12 पैराग्लाइडर कर्सियांग में लगाए गए हैं। प्रशिक्षित राइडर्स की मदद से पर्यटक सुरक्षित तरीके से पैराग्लाइडिंग कर सकेंगे।

कर्सियांग पैराग्लाइडिंग के प्रभारी आदित्य थापा ने बताया कि ट्रायल सफल रहा है और अब इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि, पैराग्लाइडिंग के लिए प्रति व्यक्ति शुल्क अभी तय नहीं किया गया है। जीटीए को उम्मीद है कि इस पहल से स्थानीय पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in