पथश्री परियोजना के तहत सड़क का उद्घाटन

लोगों को संबोधित करते जिला सभापति
लोगों को संबोधित करते जिला सभापति
Published on

इस्लामपुर: इस्लामपुर के गैसल-1 ग्राम पंचायत के मदरसा मोड़ इलाके में पथश्री-4 प्रोजेक्ट के तहत 2.3 km लंबी पक्की सड़क का औपचारिक उद्घाटन किया गया। यह सड़क NH-31 से सटे मदरसा मोड़ से आदिवासी मोहल्ले से होते हुए दुआबारी तक चौड़ी की गई है, जिससे इलाके में कम्युनिकेशन सिस्टम और मजबूत होगा। इस सड़क के उद्घाटन समारोह में इस्लामपुर नगर पालिका के नगर अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल, इस्लामपुर तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता और स्थानीय जनता शामिल हुए।इस दौरान नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार के पथश्री प्रोजेक्ट के जरिए ग्रामीण इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास तेजी से हो रहा है।

इस नई सड़क के शुरू होने से न सिर्फ स्थानीय निवासियों का सफर आसान होगा, बल्कि इससे व्यापार और आपातकालीन सेवाओं में भी सुविधा मिलेगी।

इस सड़क के उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल देखा जा सकता है। उन्होंने अपनी पुरानी मांगों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार और संबंधित प्रशासन को धन्यवाद दिया। जिला सभापति कन्हैया लाल अग्रवाल ने कहा CPIM के समय में कोई सड़क नहीं दिखाई दी थी । ममता बनर्जी की सरकार आने के बाद पथश्री की योजना आने के बाद पूरा राज्य में कई हजार किलोमीटर सड़कों का काम हो रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in