मायुमं सेवक 'साथी' शाखा की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

मायुमं सेवक 'साथी' शाखा की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार
Published on

सिलीगुड़ी : मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं) की सिलीगुड़ी सेवक 'साथी' शाखा की नई कार्यकारिणी सत्र 2026-27 के लिए गठित हुई है। इसमें सर्वसम्मति से सोनिका अग्रवाल को अध्यक्ष, प्रीति अग्रवाल को सचिव एवं स्वीटी अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया है। इसकी प्रथम कार्यकारिणी बैठक बीते शुक्रवार को हुई जिसमें कुल 17 सदस्याओं की उपस्थिति रही। इस बैठक में वर्तमान अप्रैल माह के आगामी प्रोजेक्ट्स एवं महत्वपूर्ण तिथियों की गतिविधियों पर चर्चा की गई तथा आगे किए जाने वाले कार्यों की योजना बनाई गई। मायुमं की सिलीगुड़ी सेवक 'साथी' शाखा की अध्यक्ष सोनिका अग्रवाल ने कहा कि, समाज सेवा की जिम्मेदारी निभाने में बहुत आनंद आ रहा है। मुझे व हमारी नई कार्यकारिणी को जिन उम्मीदों के तहत चयनित किया गया है उन उम्मीदों पर खरा उतरने को हम पूरी तत्परता संग सदैव तन-मन-धन से समर्पित रहेंगे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in