बोर्ड मीटिंग में उठा अवैध निर्माण का मुद्दा

माकपा परिषदीय दल के नेता मुंशी नूरुल इस्लाम ने कई मुद्दे उठाए विपक्षी भाजपा के सारे पार्षद अमित शाह की सभा के चलते रहे नदारद
बोर्ड मीटिंग में उठा अवैध निर्माण का मुद्दा
Published on

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम की 48वीं मासिक बोर्ड मीटिंग शनिवार को हुई। इसमें विपक्षी भाजपा के सारे पार्षद नदारद रहे क्योंकि उन्हें इसी दिन सिलीगुड़ी के ही बागडोगरा में भाजपा नेता व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा में सभा में सम्मिलित होना था। इस दिन नगर निगम में माकपा परिषदीय दल के नेता मुंशी नूरुल इस्लाम ने अवैध निर्माण का मुद्दा बोर्ड मीटिंग में उठाया। उन्होंने सेवक मोड़ पर एक बिल्डिंग में लिफ्ट स्थापित करने को स्वीकृति दिए जाने के मेयर परिषद के निर्णय पर सवाल खड़ा किया। उसके जवाब में मेयर गौतम देव ने कहा कि, उक्त बिल्डिंग में बूढ़े-बुजुर्गों के आने-जाने में सहूलत के लिए ही लिफ्ट स्थापित किए जाने को स्वीकृति दी गई थी लेकिन उस पर बोर्ड के सदस्य को आपत्ति है इसलिए हम मंजूरी नहीं दे रहे हैं।

वहीं, मुंशी नूरुल इस्लाम ने तृणमूल कांग्रेस के पार्षद व मेयर परषिद सदस्य दिलीप बर्मन के पिछले कई महीनों से बोर्ड मीटिंग में उपस्थित नहीं रहने को लेकर सवाल उठाया कि, क्या उन्हें मेयर परिषद सदस्य से हटा दिया गया है? वह आते क्यों नहीं हैं? इस पर मेयर ने जवाब दिया कि, उन्हें मेयर परिषद सदस्य पद से हटाया नहीं गया है। वह भले बोर्ड मीटिंग में नहीं आ रहे हैं लेकिन अपने दफ्तर में नियमित आते हैं, फाइलों पर हस्ताक्षर भी करते हैं। काम नियमित रूप में कर रहे हैं।

ऐसे ही यह सवाल भी उठा कि, शहर में नेशनल हाईवे निर्माण व अन्य सड़कों के चौड़ीकरण के चलते अनेक फुटपाथी व्यवसायी जो विस्थापित हुए हैं, जिनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है, उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है या नहीं? इसके जवाब में मेयर गौतम देव ने कहा कि, हमारी मां-माटी-मानुष की सरकार हमेशा मां-माटी-मानुष के साथ है। सड़क निर्माण के चलते जो लोग भी प्रभावित हुए हैं उन सभी के पुनर्वास की व्यवस्था चरणबद्ध रूप में की जाएगी। इसके साथ ही शहर में पर्यावरण प्रदूषण व पर्यावरण संरक्षण के सवाल पर भी मेयर ने कहा कि, प्रदूषण रोक कर पर्यावरण संरक्षण के हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं।

वहीं, इस दिन बोर्ड मीटिंग में मेयर ने सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा किए जा रहे कई विकास कार्यों, समाज कल्याण की योजनाओं एवं बुनियादी नागरिक परिसेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस दिन की बोर्ड मीटिंग शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in