गोरखालैंड संग्राम पार्टी ने पानीघट्टा, तोरीबारी और निरपानी में की पोस्टरिंग

गोरखालैंड संग्राम पार्टी ने पानीघट्टा, तोरीबारी और निरपानी में की पोस्टरिंग
Published on: 

मिरिक: अलग गोरखालैंड राज्य की मांग और जीटीए को खत्म करने के अभियान के तहत गोरखालैंड संग्राम पार्टी ने सोमवार को मिरिक महकमा अंतर्गत तराई क्षेत्र के पानीघट्टा, तोरीबारी और निरपानी में पोस्टरिंग कर लोगों को जागरूक किया।

पार्टी की आगामी कार्ययोजना के तहत शुक्रवार, 9 अक्टूबर को जीटीए सचिवालय लाल कोठी का घेराव कर “जीटीए खारिज करो, गोरखालैंड घोषित करो” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पार्टी ने सभी गोरखालैंड समर्थकों से कार्यक्रम में शामिल होकर अभियान को और मजबूत करने की अपील की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in