

बागान में चाय की पत्तियां तोड़ते श्रमिकों ने बोनस मिलने पर खुशी जताई। कई श्रमिकों ने बताया कि बोनस की राशि से वे दुर्गापूजा के लिए कपड़े, बच्चों की जरूरत का सामान और अन्य जरूरी चीजों की खरीदारी कर रहे हैं। समय पर बोनस मिलने से पूजा की तैयारियों को लेकर श्रमिक परिवारों में उत्साह बढ़ गया है।
सिलीगुड़ी: दुर्गापूजा से पहले नक्सलबाड़ी के पहाड़गुमिया चाय बागान के करीब 2600 श्रमिकों के लिए खुशखबरी आई है। बागान प्रबंधन ने महालया से पहले श्रमिकों के बैंक खातों में 20 फीसदी बोनस की राशि जमा कर दी। बोनस की राशि खाते में पहुंचते ही श्रमिकों में खुशी का माहौल है और कई परिवारों ने पूजा की खरीदारी भी शुरू कर दी है।चाय बागानों में हर वर्ष पूजा बोनस को लेकर प्रबंधन और श्रमिकों के बीच बातचीत का दौर चलता है। बोनस की दर और भुगतान की तारीख को लेकर कई बार सहमति नहीं बन पाती। कुछ मामलों में भुगतान में देरी तो कहीं किस्तों में बोनस दिए जाने की स्थिति भी सामने आती है।इस बीच पहाड़गुमिया चाय बागान प्रबंधन ने इस वर्ष पूजा से पहले ही 20 फीसदी बोनस का भुगतान कर दिया। करीब 2600 श्रमिकों के खातों में सीधे राशि जमा की गई है। महालया से पहले बोनस मिलने से श्रमिकों के बीच उत्साह देखने को मिला।बागान में चाय की पत्तियां तोड़ते श्रमिकों ने बोनस मिलने पर खुशी जताई। कई श्रमिकों ने बताया कि बोनस की राशि से वे दुर्गापूजा के लिए कपड़े, बच्चों की जरूरत का सामान और अन्य जरूरी चीजों की खरीदारी कर रहे हैं। समय पर बोनस मिलने से पूजा की तैयारियों को लेकर श्रमिक परिवारों में उत्साह बढ़ गया है।