सूर्यसेन कॉलेज का 29वां स्थापना दिवस मनाया गया

Felicitatiom program
Felicitatiom program
Published on

सिलीगुड़ी : सूर्यसेन कॉलेज का 29वां स्थापना दिवस समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर कॉलेज की अब तक की शैक्षणिक यात्रा और उपलब्धियों को याद किया गया। साथ ही आने वाले दिनों में शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेज को और आगे ले जाने तथा विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की सफलता केवल उसकी उपलब्धियों से नहीं, बल्कि वहां से शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश के लिए योगदान देने वाले विद्यार्थियों से तय होती है। सूर्यसेन कॉलेज ने पिछले 29 वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। स्थापना दिवस के मौके पर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों के साथ खुशी साझा करते हुए कहा गया कि शिक्षा और ज्ञान की रोशनी से सूर्यसेन कॉलेज आने वाले वर्षों में भी निरंतर आगे बढ़ता रहे और नई पीढ़ी के सपनों को पूरा करने की राह को और मजबूत करे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in