

कालिम्पोंग: इंडियन गोरखा जनशक्ति फ्रंट (IGJF) की महिला शाखा की दार्जिलिंग डिविजनल अध्यक्ष नोरा सुब्बा ने सूरज दर्नाल के खिलाफ दार्जिलिंग सदर थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक गोरखा महिला का पुतला जलाना और उसे पैरों से कुचलना न केवल एडवोकेट बंदना राय का अपमान है, बल्कि पूरे गोरखा महिला समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है।
नोरा सुब्बा ने कहा कि बंदना राय इस मामले में अकेली नहीं हैं, बल्कि पूरा महिला समुदाय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह का व्यवहार बेहद शर्मनाक है। साथ ही प्रशासन से मांग की है महिलाओं का अपमान करने के आरोपी सूरज दर्नाल के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाए।