खाली मकान में लगी अचानक आग

खाली मकान में लगी अचानक आग
Published on: 

सिलीगुड़ी

पानीटंकी पुलिस चौकी के पीछे आदर्श पल्ली इलाके में सोमवार को एक मकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के समय परिवार के तीनों सदस्य काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। आग की चपेट में आने से मकान के अंदर रखा फर्नीचर समेत कई घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गए।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इलाके में स्थित एक नर्सिंगहोम में ड्यूटी पर तैनात नर्सों ने सबसे पहले मकान से धुआं निकलते देखा। जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को खबर दी। कुछ ही देर में दमकल की एक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

आग बुझने के बाद मकान के अंदर फर्नीचर समेत कई सामान जले और क्षतिग्रस्त अवस्था में मिले। हालांकि, आग किस कारण लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना में हुए कुल नुकसान का भी तत्काल आकलन नहीं हो पाया है।

घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और दमकल विभाग ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in