साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक

पुलिस ने गांधी मेमोरियल हाई स्कूल में लगाया जागरूकता कार्यक्रम
साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
Published on

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अधीन बागडोगरा थाना पुलिस की ओर से गांधी मेमोरियल हाई स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव और इंटरनेट के सुरक्षित व जिम्मेदार इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बढ़ते तरीकों और उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया। अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध फोन कॉल या मैसेज के झांसे में नहीं आने तथा ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाते और अन्य निजी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई।

पुलिस ने विद्यार्थियों को समझाया कि साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। ऐसे में ऑनलाइन लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। किसी संदिग्ध गतिविधि या साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की भी सलाह दी गई।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित और जिम्मेदारी से इंटरनेट का इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक करना था। पुलिस की ओर से बताया गया कि साइबर अपराध की रोकथाम में जागरूकता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in