सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत

Innagration
Innagration
Published on: 

सिलीगुड़ी : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘निःस्वार्थ सेवा’ के सहयोग से सिलाई प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई। पूजा महतो के नेतृत्व में झंकार मोड़ स्थित खोलाईबख्तरी इलाके में ‘रानी अहिल्या बाई सिलाई प्रशिक्षण केंद्र’ का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण केंद्र का संचालन दुर्गा वाहिनी के सहयोग से किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से इच्छुक महिलाओं को सिलाई से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे इस हुनर को सीखकर भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर देना है।प्रशिक्षण के जरिए महिलाएं घर से भी काम शुरू कर अपनी आय का साधन विकसित कर सकती हैं। आयोजन से जुड़े लोगों ने कहा कि समाज में जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के उद्देश्य से इस तरह की गतिविधियां आगे भी जारी रखी जाएंगी। स्थानीय स्तर पर सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू होने से इलाके की महिलाओं में भी उत्साह देखा गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in