सीमावर्ती क्षेत्रों में महिलाओं के जीवनयापन को समझेगा राज्य महिला आयोग

Leena Gangopadhyay addressing the reporters
Leena Gangopadhyay addressing the reporters
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

सिलीगुड़ी : भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती क्षेत्रों में महिलाएं कैसी है, किस तरह काम कर रही हैं, उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और उनका जीवन कैसा चल रहा है, यह जानने के लिए राज्य महिला आयोग ने सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करने का निर्णय लिया है। यह दौरा सिलीगुड़ी के फुलबाड़ी से शुरू होगा। यह बात राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष लीना गंगोपाध्याय ने गुरुवार को सिलीगुड़ी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कही। बताया जा रहा है कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे राज्य में यह पहल की गई है, जिसकी शुरुआत उत्तर बंगाल से हो रही है।

इसी उद्देश्य से आयोग की अध्यक्ष गुरुवार को आयोग की सदस्य सुजाता लाहिड़ी व अन्य के साथ सिलीगुड़ी आईं। लीना गंगोपाध्याय ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह राज्य भर के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों, खासकर बांग्लादेश सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा करेंगी। महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम होंगे। अधिकारी महिलाओं से चर्चा कर उनकी वर्तमान स्थिति जानेंगे। क्या उन जगहों पर महिलाओं की तस्करी की संख्या बढ़ रही है या महिलाओं के खिलाफ कोई असामाजिक गतिविधि, आपराधिक कृत्य हो रहे हैं या फिर घर में महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, इन सबकी जांच की जाएगी।

भिन्न जगहों का दौरा करने के बाद एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर भविष्य में कदम उठाए जाएंगे। इस दिन उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में सिलीगुड़ी में दो अफगान महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। उनसे मिलने के लिए वह सिलीगुड़ी के संशोधनागर जाएंगी। वहां से फुलबाड़ी सीमा पर निरीक्षण किया जाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in