तृणमूल में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस सदस्य

तृणमूल का झंडा थामे तृणमूल जिला सभापति कन्हैया लाल अग्रवाल व अन्य
तृणमूल का झंडा थामे तृणमूल जिला सभापति कन्हैया लाल अग्रवाल व अन्य
Published on

इस्लामपुर: इस्लामपुर में कांग्रेस में बड़ी फूट, प्रदेश कांग्रेस सदस्य सुदीप दत्ता तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए।उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में कांग्रेस में एक बार फिर बड़ी फूट सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और इस्लामपुर शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुदीप दत्ता मंगलवार शाम को इस्लामपुर शहर में तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आधिकारिक तौर पर तृणमूल कांग्रेस का झंडा थमते हुए पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उत्तर दिनाजपुर जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल का हाथ से पार्टी की झण्डा थामकर पार्टी में शामिल हुए। उसी दिन एक और कांग्रेस कार्यकर्ता भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गया। जिला अध्यक्ष ने पार्टी का झंडा उठाकर पार्टी में नए लोगों का आगमन की स्वागत किया।

इस्लामपुर के राजनीतिक हलकों में इस जॉइनिंग को लेकर काफी चर्चा हो रही है। राजनीतिक हलकों के एक हिस्से का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक नेताओं के कांग्रेस छोड़ने से जिले के राजनीतिक समीकरण में नए कयास लगाए जा रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व का दावा है कि राज्य के विकास कार्यों से प्रेरित होकर विभिन्न पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता तृणमूल में शामिल हो रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के जिला सभापति कन्हैया लाल अग्रवाल ने कहा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पूरे राज्य में विकाश की कार्य को देखकर बाकी सभी पार्टी में दरार पड़नी शुरू हो गई है, और सभी दूसरी पार्टी को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in