

कालिम्पोंग: दार्जिलिंग के सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने रविवार को कालिम्पोंग के नॉवेल्टी सिनेमा क्षेत्र के पास नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट स्थानीय नागरिकों और युवाओं को समर्पित किया। इसका निर्माण सांसद निधि (MPLAD) से किया गया है। इस अवसर पर बिष्ट ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कोर्ट पहाड़ के युवा खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर मंच प्रदान करेगा और वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।