सोशल मीडिया ने बदली मोहल्ले की दुकानों की तस्वीर

अब रील्स और लाइव से बढ़ रहा कपड़ों का कारोबार
Clothes shop
Clothes shop
Published on: 

सिलीगुड़ी : कभी मोहल्ले की कपड़ों की दुकान का कारोबार आसपास के कुछ इलाकों तक ही सीमित रहता था। बड़े त्योहारों के समय लोग खरीदारी के लिए मुख्य बाजारों का रुख करते थे। लेकिन अब सोशल मीडिया ने इस तस्वीर को काफी हद तक बदल दिया है। फेसबुक-इंस्टाग्राम पर कपड़ों की रील्स, लाइव वीडियो और व्हाट्सऐप ग्रुप में नए कलेक्शन की जानकारी ने स्थानीय दुकानों की पहुंच बढ़ा दी है।व्यापारियों के अनुसार, अब ग्राहक भीड़भाड़ वाले बाजारों में जाने के बजाय अपने आसपास की दुकानों से खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कलेक्शन पसंद आने के बाद कई ग्राहक दुकान पर पहुंच रहे हैं, जबकि कुछ घर बैठे ऑर्डर भी कर रहे हैं। दुकानदार होम डिलीवरी की सुविधा भी दे रहे हैं।

घोगोमाली इलाके में पुरुषों के कपड़ों की दुकान चलाने वाले खोकन हलदार ने बताया कि करीब पांच साल पहले उन्होंने स्थानीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर दुकान शुरू की थी।शुरुआती वर्षों में कारोबार मुख्य रूप से आसपास के ग्राहकों पर निर्भर था। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर दुकान का पेज बनाकर नए कलेक्शन के वीडियो पोस्ट करना शुरू किया। इसके बाद दूर-दराज के इलाकों से भी ग्राहक संपर्क करने लगे। पूजा के लिए उन्होंने पुरुषों के ट्रेंडी बॉक्सी शर्ट समेत कई नए कलेक्शन पेश किए हैं। इसी तरह सुभाषपल्ली में इस वर्ष पुरुषों के कपड़ों की दुकान शुरू करने वाले सार्निक विश्वास ने शुरुआत से ही सोशल मीडिया को कारोबार बढ़ाने का माध्यम बनाया। करीब एक महीने पहले उन्होंने महिलाओं के कपड़ों की एक और दुकान शुरू की है, जहां टू-पीस, थ्री-पीस और विभिन्न डिजाइन के कपड़ों का कलेक्शन उपलब्ध है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए दुकान तक पहुंचने वाले कई ग्राहक बाद में नियमित ग्राहक बन जाते हैं। लेकटाउन इलाके की कपड़ा कारोबारी तापसी मालाकार ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उन्हें लगा था कि कपड़ों का कारोबार अपेक्षित रूप से नहीं बढ़ रहा है।लेकिन करीब तीन साल से सोशल मीडिया पर कलेक्शन के वीडियो और लाइव करने के बाद कारोबार में बदलाव देखने को मिला। पूजा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने महिलाओं के लिए कुर्ती, सूट समेत कई नए कलेक्शन तैयार किए हैं और ऑनलाइन बुकिंग भी मिल रही है। व्यापारियों का कहना है कि सोशल मीडिया ने मोहल्ले की दुकानों को बड़े बाजारों से प्रतिस्पर्धा करने का नया माध्यम दिया है। वहीं ग्राहकों के लिए भी यह सुविधाजनक है कि पसंद का कलेक्शन घर के आसपास ही मिल जाए और जरूरत पड़ने पर घर बैठे ऑर्डर किया जा स

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in