उदलाबाड़ी में छह दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

घटनास्थल पर उपस्थित लोग
घटनास्थल पर उपस्थित लोग
Published on

नागराकाटा: बीती रात उदलाबाड़ी बाजार इलाके में भीषण आग लगने से करीब छह दुकानें जलकर खाक हो गई। गुरुवार रात हुई इस अग्निकांड की घटना से पूरे माल ब्लॉक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं, लेकिन तब तक अधिकांश दुकानें राख में तब्दील हो चुकी थी। स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात लगभग नौ बजे उदलाबाड़ी बाजार क्षेत्र में हाट के अंदर स्थित एक दुकान से आग लगने की खबर मिली।

लोगों ने सबसे पहले एक दुकान के अंदर से उठती हुई लपटें देखी और देखते ही देखते आग आसपास की अन्य दुकानों तक फैल गई। स्थानीय लोग और व्यापारी अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। चूँकि अधिकांश दुकानें रात में बंद थी, इसलिए आग बुझाने में काफी कठिनाई हुई। बाद में दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में सफल हुए। आग की चपेट में आकर इंद्रजीत राय, प्रेम शाह, मनोज शाह, अशोक शाह, रंजीत शाह और संजय शाह की मसाले की दुकानें, सब्जी की दुकानें और किराने की दुकानें पूरी तरह जल गई। हालाँकि खबर लिखने तक आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है |

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in