

मिरिक: सिमाना बाजार में भाजपा सुके-मानेभंज्यांग मंडल के महासचिव फुर्बा छिरिंग शेर्पा और ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भक्त मुखिया ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, सचिव और सिलीगुड़ी प्रभारी से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा ओबीसी समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, जमीनी स्तर पर संगठन का विस्तार करने और समुदाय के अधिकारों एवं कल्याण के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया गया। माना जा रहा है कि इस मुलाकात से संगठन में आपसी समन्वय और एकजुटता मजबूत होगी।