सिलीगुड़ी में BJP की संगठनात्मक बैठक, 3 नवंबर को कैडर रैली की तैयारी तेज

सिलीगुड़ी में BJP की संगठनात्मक बैठक, 3 नवंबर को कैडर रैली की तैयारी तेज
Published on: 

कालिम्पोंग: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नॉर्थ बंगाल जोन की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मंगलवार को सिलीगुड़ी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में दार्जिलिंग जिला कमेटी के अध्यक्ष संजीव लामा, मुख्य सचिव सोंगडेन लेप्चा, राजू थुलुंग, सुजेंद्र राय और जिला प्रभारी मोहन शर्मा सहित अन्य नेता शामिल हुए।

बैठक में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, पार्टी की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को मजबूत बनाने और विभिन्न जिला कमेटियों के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य 3 नवंबर को सिलीगुड़ी में प्रस्तावित BJP कैडर रैली को सफल बनाना रहा। इसके लिए उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की गई। इस बीच, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के रैली में शामिल होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in