

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के 6 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सितंबर 2026 में लोक कल्याण मेला आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी नगर निगम की ओर से दी गई। इसका उद्देश्य स्ट्रीट वेंडरों को प्रशिक्षण, आर्थिक सहायता और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। मेले में स्ट्रीट वेंडरों के लिए डिजिटल भुगतान, वित्तीय/डिजिटल साक्षरता और सशक्तिकरण से जुड़े प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इसके अलावा, फसाई के माध्यम से सड़क किनारे खाद्य पदार्थ बेचने वाले विक्रेताओं को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पीएम स्वनिधि योजना के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडरों को ऋण सुविधा की जानकारी और आवेदन में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं स्वनिधि से समृद्धि के अंतर्गत विक्रेताओं और उनके परिवारों का सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइल तैयार कर उन्हें केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सिलीगुड़ी नगर निगम ने सभी स्ट्रीट वेंडरों से लोक कल्याण मेले में शामिल होने की अपील की है। मेला पूरे सितंबर महीने में आयोजित किया जा रहा है।
सितंबर में मेला इन स्थानों पर