सिलीगुड़ी में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

कारखाने, दफ्तर से लेकर रेलवे और फायर स्टेशन तक सजे पूजा पंडाल
Vishwakrama idol
Vishwakrama idol
Published on

सिलीगुड़ी : भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ शुक्रवार को सिलीगुड़ी में आस्था और उत्सव का माहौल देखने को मिला। शहर के कारखानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, ऑफिस, गैराज, रेलवे परिसर और फायर स्टेशन समेत कई जगहों पर विधि-विधान से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। सुबह से ही विभिन्न कार्यस्थलों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। मशीनों, औजारों और वाहनों की भी पूजा की गई। सिलीगुड़ी जंक्शन, एनजेपी स्टेशन से लेकर सिलीगुड़ी दमकल केंद्र और शहर के अलग-अलग औद्योगिक इलाकों में कर्मचारियों ने उत्साह के साथ पूजा में हिस्सा लिया। कई जगह पूजा के बाद प्रसाद वितरण के साथ खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया।विश्वकर्मा पूजा के मौके पर कामकाज से अलग कर्मचारियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। शहर में जगह-जगह पूजा पंडाल, फूलों की सजावट और भोग वितरण के कारण पूरे दिन उत्सवी माहौल बना रहा। इस बार विश्वकर्मा पूजा सिर्फ मशीनों और औजारों की पूजा तक सीमित नहीं रही, बल्कि सिलीगुड़ी में यह कर्मचारियों के साथ मिलकर खुशियां बांटने और सामूहिक उत्सव का भी अवसर बनी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in