सिक्किम के पर्वतारोही लेरिप लेप्चा ने अरुणाचल प्रदेश की माउंट बजरंग फतह की

सिक्किम के पर्वतारोही लेरिप लेप्चा ने अरुणाचल प्रदेश की माउंट बजरंग फतह की
Published on: 

गंगटोक : सिक्किम के सिंगताम स्थित खामदोंग के पर्वतारोही लेरिप लेप्चा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए अरुणाचल प्रदेश की 5583 मीटर ऊंची माउंट बजरंग चोटी को सफलतापूर्वक फतह किया है। उन्होंने 15 नवंबर 2026 को यह उपलब्धि राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक खेल संस्थान (निमास), दिरांग की अभियान टीम के सदस्य के रूप में हासिल की।

लेरिप लेप्चा के अनुसार, मेथड ऑफ इंस्ट्रक्शन कोर्स, सीरियल नंबर ०९ ए के प्रतिभागियों को पहली बार निमास द्वारा आयोजित पर्वतारोहण अभियान में हिस्सा लेने का अवसर मिला। इस अभियान में भागीदारी उनके पर्वतारोहण प्रशिक्षण के लिहाज से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

माउंट बजरंग के सफल आरोहण के साथ लेरिप लेप्चा ने सिक्किम का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि राज्य के उभरते पर्वतारोहियों की बढ़ती भागीदारी और साहसिक खेलों के प्रति युवाओं के उत्साह को भी रेखांकित करती है।

उनकी सफलता को सिक्किम के पर्वतारोहण क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News