सिक्किम के चार स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनों का सम्मान

सिक्किम के चार स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनों का सम्मान
Published on: 

गंगटोक: किर्गिस्तान में आयोजित 13वीं विश्व स्ट्रेंथलिफ्टिंग एवं आईबीपी चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले सिक्किम के चार खिलाड़ियों का सोमवार को रंगपो में भव्य स्वागत किया गया। एसकेएम स्पोर्ट्स विंग की ओर से पर्यटन कार्यालय, रंगपो में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों के परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों और खेल संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। 8 से 12 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में पेमा दोरजी भूटिया ने मास्टर पुरुष 95 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। संगीता तामांग ने मास्टर महिला 72 किलोग्राम से अधिक वर्ग में दो स्वर्ण पदक हासिल कर ‘ओवरऑल चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ का खिताब जीता। बिनु सुब्बा ने मास्टर महिला 58 किलोग्राम वर्ग में दो स्वर्ण पदक के साथ ‘हाइएस्ट आईबीपी चैंपियन’ का खिताब हासिल किया। वहीं, डॉ. मिलन प्रधान ने सीनियर महिला 72 किलोग्राम वर्ग में दो रजत पदक जीते। समारोह का आयोजन एसकेएम स्पोर्ट्स विंग के प्रभारी उपाध्यक्ष तेनजिंग नोरबू लाम्था के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय महासचिव निर्मल छेत्री और संगठन सचिव द्वितीय जिग्मी नामग्याल भूटिया सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद हुए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in