मिरिक और फुवागढ़ी में सेवा सेतु शिविर आयोजित

मिरिक और फुवागढ़ी में सेवा सेतु शिविर आयोजित
Published on: 

मिरिक: पश्चिम बंगाल सरकार के आयोजन तथा मिरिक खंड विकास कार्यालय के तत्वावधान में फुवागढ़ी सार्वजनिक भवन में आज से 4 अक्टूबर तक ‘सेवा सेतु’ शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस दौरान मिरिक-थर्बु-डुप्टिन मंडल के अध्यक्ष अमर राणा और मंडल के कार्यकारी सदस्यों ने मिरिक सामुदायिक भवन तथा फुवागढ़ी सामुदायिक भवन में आयोजित जनकल्याण शिविर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध विभिन्न सेवाओं की जानकारी ली तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सरकारी सुविधाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान शिविर के माध्यम से स्थानीय लोगों तक सरकारी सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुगम तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in