मिरिक में ‘सेवा रंगोली देश संग’ कार्यक्रम आयोजित

मिरिक में ‘सेवा रंगोली देश संग’ कार्यक्रम आयोजित
Published on: 

मिरिक: राज्य के शिक्षा विभाग के निर्देश पर मिरिक में ‘सेवा रंगोली देश संग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिरिक महकमा के पांच सरकारी विद्यालयों मिरिक हायर सेकेंडरी स्कूल, थर्बु हायर सेकेंडरी स्कूल, फुवागढ़ी हायर सेकेंडरी स्कूल और रवींद्रनाथ हायर सेकेंडरी स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

मिरिक खंड विकास कार्यालय और स्कूल निरीक्षक के संयुक्त आयोजन में मिरिक प्राइमरी स्कूल के प्रांगण में खुले आसमान के नीचे विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। रंगोलियों में देशभक्ति से जुड़ी विभिन्न तस्वीरों और संदेशों को उकेरा गया।

कार्यक्रम में मिरिक के संयुक्त खंड विकास अधिकारी, मिरिक नगरपालिका प्रशासक, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित हुए।

इस अवसर पर बताया गया कि सरकार ने वर्ष 2027 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में विद्यार्थियों की सोच और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम शुरू किए हैं। राज्य शिक्षा विभाग की ओर से ‘संकल्प भारत, विकासशील भारत’ के तहत विद्यालयों और विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, नाटक, निबंध लेखन सहित कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in