कुची डायना नदी पुल के पास धंसा सड़क का हिस्सा, मरम्मत कार्य शुरू

सड़क मरम्मत करते लोग
सड़क मरम्मत करते लोग
Published on

नागराकाटा: लुकसान स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर कुची डायना नदी पुल के समीप सड़क का एक हिस्सा नदी के तेज बहाव और दबाव के कारण धंस गया, जिससे संभावित बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार सुबह से ही संबंधित विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। सड़क विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत करते हुए वहां बालू से भरे बोरे लगाकर अस्थायी सुरक्षा दी जा रही है, साथ ही मिट्टी भरकर सड़क को मजबूत करने का काम जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, 5 अक्टूबर को आई भीषण बाढ़ में डायना नदी के किनारे का लगभग 100 मीटर तटबंध बह गया था। इसके बाद शुरू हुए पुनर्निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं के कारण नदी किनारे की संरचना कमजोर हो गई, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई।हालांकि समय रहते मरम्मत कार्य शुरू किए जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल विभाग की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और मरम्मत कार्य जारी है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in