श्रमिकों द्वारा भूख हड़ताल का दूसरा चरण

भुख हडताल पर बैठे श्रमिकवर्ग
भुख हडताल पर बैठे श्रमिकवर्ग
Published on

मिरिक: लंगभ्यू चाय बागान के श्रमिकों ने मंगलवार सुबह 11 बजे अपनी 72 घंटे की भूख हड़ताल के पहले चरण के समापन के तुरंत बाद आंदोलन का दूसरा चरण शुरू कर दिया। हिल प्लांटेशन एम्प्लॉइज यूनियन सेंट्रल कमेटी के संयुक्त सचिव छेवांग योंजन, केंद्रीय कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता अनुपा तामांग, लंगभ्यू यूनिट सचिव तनुजा लामा, सचिव लबिन बिश्वकर्मा (60), देविका योंजन (56) सहित कई श्रमिकों ने इस चरण में भाग लिया।श्रमिकों की प्रमुख मांगों में पीएफ ग्रेच्युटी और एरियर का भुगतान शामिल है। वे 21 अप्रैल 2026 से आंदोलनरत हैं और 50वें दिन भी भूख हड़ताल को आगे बढ़ाते हुए दबाव बनाए हुए हैं। श्रमिकों का आरोप है कि बागान मालिक गोविंद गर्ग और संबंधित सरकारी एजेंसियों की ओर से उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। पहले चरण के दौरान सुमेंद्र तामांग (33), सुमित देवान (31), बिंदिया थापा (49), कविता पाख्रीन (54) और छुनू बल (48) ने भूख हड़ताल कर रहे श्रमिकों को खादा पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। भूख हड़ताल शुरू करने से पहले प्रतिभागियों ने अपनी मांगों को लेकर लिखित आत्म-घोषणा पत्र पढ़ा और आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यूनियन संयुक्त सचिव छेवांग योंजन ने इसे उत्तर बंगाल के चाय श्रमिकों के अधिकारों की शांतिपूर्ण लड़ाई बताते हुए युवाओं और छात्रों से आंदोलन में समर्थन की अपील की। वहीं यूनिट सचिव तनुजा लामा ने 19 जून को प्रस्तावित बैठक में पीएफ राशि प्रस्तुत करने की चुनौती दी और चेतावनी दी कि जब तक भुगतान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in