

सिलीगुड़ी :जंगली बाबा मंदिर के पास से चोरी हुई नई स्कूटी को बागडोगरा पुलिस ने बरामद कर लिया। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को बागडोगरा थाने में जंगली बाबा मंदिर से एक नई स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
जांच अधिकारी एसआई देबब्रत कुंडू ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान की और सुजन सिंघा (28) को गिरफ्तार कर लिया। वह दार्जिलिंग जिले के नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के तोतारामजोत का निवासी बताया गया है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता थी या नहीं।