सरकारी सहायता का स्वागत, बंद चाय बागानों को खोलने की मांग तेज

सरकारी सहायता का स्वागत, बंद चाय बागानों को खोलने की मांग तेज
Published on: 

कर्सियांग: दार्जिलिंग जिला चाय बागान श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधि सचिन खाती ने बंद चाय बागानों के श्रमिकों को 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता और 50 किलो चावल देने के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया है। हालांकि, उन्होंने बंद बागानों को जल्द खोलने की मांग की।

खाती ने कहा कि लंबे समय से बागान बंद रहने के कारण श्रमिक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। त्योहारों के दौरान उनकी परेशानियां और बढ़ जाती हैं। यूनियन ने पहले भी श्रमिकों को 6,000 रुपये की सहायता देने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि सरकारी सहायता से कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन स्थायी समाधान के लिए बंद चाय बागानों को तत्काल खोलना जरूरी है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में शीघ्र कदम उठाने की अपील की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in