सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर DHR ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर DHR ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
Published on: 

कर्सियांग: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (DHR) की यूथ कमेटी एवं एनएफ रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के सहयोग से शनिवार को हेरिटेज कर्सियांग रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर आंखों की जांच और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया।

इस शिविर में स्थानीय लोगों के साथ-साथ हेरिटेज रेलवे स्टेशन घूमने पहुंचे पर्यटकों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कई लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई, वहीं अनेक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और सामाजिक सेवा का संदेश देने के साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News