सप्तश्री ज्ञानपीठ में ‘अलादिन जूनियर’ का मंचन

सप्तश्री ज्ञानपीठ में ‘अलादिन जूनियर’ का मंचन
Published on: 

कालिम्पोंग: कालिम्पोंग के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सप्तश्री ज्ञानपीठ में 13 से 15 अक्टूबर तक तीन दिवसीय अंग्रेजी गीति नाटक ‘अलादिन जूनियर’ का सफल मंचन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और अभिनय के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की कलात्मक क्षमता को निखारने के साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व और सामूहिक कार्य की भावना विकसित करना था। विद्यालय शिक्षा के साथ सह-पाठ्यक्रम एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी महत्त्व देता है। वरिष्ठ शिक्षक डॉ. भुवन पी. खनाल और शिक्षिका छितेन शेर्पा ने बताया कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों को लगातार प्रोत्साहित करता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in