बैटल ऑफ द बैंड्स 2026 का विजेता बना सप्तश्री ज्ञानपीठ

बैटल ऑफ द बैंड्स 2026 का विजेता बना सप्तश्री ज्ञानपीठ
Published on: 

कालिम्पोंग: सप्तश्री ज्ञानपीठ, कालिम्पोंग ने अपनी उत्कृष्ट सांगीतिक प्रतिभा का परिचय देते हुए ‘बैटल ऑफ द बैंड्स 2026’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। सिलीगुड़ी स्थित हेब्रोन स्कूल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में पहाड़ के विभिन्न क्षेत्रों से भाग लेने वाली 16 टीमों को पीछे छोड़ते हुए सप्तश्री ज्ञानपीठ की प्रतिभाशाली संगीत टीम ‘अन्य दृष्टि’ ( ने विजेता का खिताब हासिल किया।

विद्यालय के प्रशासक कैजर छेत्री के कुशल प्रयास और नेतृत्व में टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। टीम की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक तपन कुमार प्रधान ने सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टीम की यह शानदार सफलता सदस्यों के अथक परिश्रम, समर्पण, सांगीतिक प्रतिभा, अनुशासन और संगीत के प्रति गहरी रुचि का परिणाम है। प्रतियोगिता में प्रस्तुत उत्कृष्ट सांगीतिक प्रदर्शन ने टीम की सामूहिक भावना, रचनात्मकता और प्रतिबद्धता को प्रभावशाली ढंग से उजागर किया।

विद्यालय के शिक्षक डॉ. भुवन पी. खनाल ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि ‘अन्य दृष्टि’ की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि विद्यार्थियों की सांगीतिक प्रतिभा, लगन और निरंतर प्रयासों का भी प्रमाण है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in