मिरिक कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के नए चेयरमैन बने संजीब तामांग

मिरिक कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के नए चेयरमैन बने संजीब तामांग
Published on: 

मिरिक: संजीब तामांग ने आधिकारिक रूप से मिरिक कॉलेज की मैनेजमेंट कमेटी के नए चेयरमैन का दायित्व संभाल लिया है। इस अवसर पर कॉलेज में आयोजित विशेष कार्यक्रम में नए चेयरमैन का स्वागत किया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. शेरप भूटिया ने स्वागत भाषण दिया।

कार्यक्रम में कॉलेज परिवार के प्रतिनिधियों के साथ प्रोफेसर और विद्यार्थी उपस्थित हुए। पदभार संभालने के बाद अपने संबोधन में संजीब तामांग ने मिरिक कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे और समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि कॉलेज के विकास के लिए सभी पक्षों के बीच सहयोग और बेहतर समन्वय जरूरी है।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के नेपाली विभाग के प्रमुख डॉ. आनंद छेत्री ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर सुदीपा लामा ने किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in