समाजसेवी बलराम छेत्री पंचतत्व में विलीन

समाजसेवी बलराम छेत्री पंचतत्व में विलीन
Published on: 

कर्सियांग: कर्सियांग नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी बलराम छेत्री (61) का सोमवार को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। रविवार को लीवर संबंधी बीमारी के कारण सिलीगुड़ी के एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था।

डुमाराम स्थित उनके आवास से निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व जीटीए प्रमुख अनित थापा, गोजमुमो उपाध्यक्ष प्रदीप प्रधान सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

इस दौरान लोगों ने वर्ष 1986 के गोरखालैंड आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनके निधन को कर्सियांग के सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News