संत निरंकारी मिशन के संतों ने की महानंदा घाट की सफाई

संत निरंकारी मिशन के संतों ने की महानंदा घाट की सफाई
Published on

सिलीगुड़ी : बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के 72वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रविवार को संत निरंकारी मिशन के संतों ने यहां महानंदा नदी के लाल मोहन मौलिक निरंजन घाट की सफाई की। आज सिलीगुड़ी, एनजेपी, बागडोगरा और ताराबाड़ी से लगभग 600 संतों ने इस जल स्वच्छता सेवा अभियान में भाग लिया। ऐसे ही जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरद्वार, बीरपाड़ा, बिन्नागुड़ी, हांसीमारा आदि जगहों पर भी नदियों व तटों की सफाई की गई।

संत निरंकारी मिशन के सिलीगुड़ी क्षेत्र के प्रेस सेवक मनोज शर्मा जी व मनोज आनंद ने बताया कि, भारत सरकार ने वर्ष 2023 में हमारे संत निरंकारी मिशन से अमृत जल परियोजना में भाग लेकर जल स्वच्छता अभियान चलाने व 'स्वच्छ जल, स्वच्छ मन' का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया था। उसी समय से हमारा मिशन हर साल यह अभियान चलाता आ रहा है।

उन्होंने बताया कि, पिछले साल यह यह अभियान एक साथ 27 राज्यों में किया गया था। उसके तहत लगभग 1500 नदियों, तालाबों आदि जल-श्रोतों पर स्वच्छता सेवा की गई थी। इस साल राज्यों और नदियों की संख्या और भी बढ़ गई होगी। इस अभियान के पीछे हमार उद्देश्य यही है कि, जल श्रोतों व जल की स्वच्छता के प्रति आम समाज व जन-जन जागरूक हो एवं अपने दायित्वों का निर्वहन करे। जल श्रोतों व जल को गंदगी एवं प्रदूषण से बचाए। उन्हें स्वच्छ रखे। जल स्वच्छ तो जीवन स्वच्छ। यह संदेश जन-जन तक पहुंचे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in